Showing posts with label अंक--15 -- नवम्बर 10-फरवरी 11. Show all posts
Showing posts with label अंक--15 -- नवम्बर 10-फरवरी 11. Show all posts

स्पंदन -15 == नवम्बर 10-फरवरी 11 == बुन्देलखण्ड विशेष

सम्पादकीय


बुन्देली के प्रति जागरूकता आवश्यक



आलेख


बुन्देलखण्ड के स्थान-नामों में लोक संस्कृति/डॉ0 कामिनी


मयंक जी के गीतों में राष्ट्रीयता/डॉ0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह ‘अमित’


बुन्देली कहावतों में सामाजिक पक्ष/डॉ0 अवधेश चंसौलिया



काव्य-प्रसून


बुन्देली कविता/रानी की तलवार/अजीत श्रीवास्तव


बुन्देली कविता/बुन्देलखण्ड-दर्शन/डॉ0 ओमप्रकाश बरसैयाँ ‘ऊँकार’


बुन्देली कविता/कहौ जू कैसें इतै निवायं/एल0एम0 चौरसिया


बुन्देली कविता/जुँदईया/साकेत ‘सुमन’ चतुर्वेदी


बुन्देली दोहे/रामचरण शर्मा ‘मधुकर’


बुन्देली कविता/शकुन गांव के/डॉ0 महावीर प्रसाद चंसौलिया


बुन्देली ग़ज़ल/आ गओ बसन्त/श्याम बहादुर श्रीवास्तव


बुन्देली कविता/खजुराये के चितेरे/भारतेन्दु अरजरिया ‘इन्दु’


व्यंग्य गीत/इन बातन में कछु धरो नइयां/गोविन्द यदुवंशी



कथा वीथिका


बुन्देली कहानी/विरासत/डॉ0 रामनारायण शर्मा


बुन्देली कहानी/अहाने के बहाने/हरिविष्णु अवस्थी


बुन्देली लोक कथा/लालच कबहुँ न कीजिए, लालच विपदा-मूर/पं0 गुणसागर ‘सत्यार्थी’


बुन्देली कहानी/दोऊ पच्छ: पूनों अमास/डॉ0 लखनलाल पाल



वि‍शेष


आमनू-सामनू/बेटा को मताई द्वारा लऔ भऔ इन्टरव्यू/दिनेश चन्द्र दुबे



युवा स्वर


सिर्फ तुम्हारी हो रोशनी/हेमंत



पुस्तक समीक्षा


नौंनी लगे बुन्देली/एन0डी0 सोनी


Read more...

सिर्फ तुम्हारी हो रोशनी -- युवा स्वर

युवा कवि हेमंत का जन्म 23 मई 1977 को उज्जैन (म0प्र0) में हुआ। वे देश की सुविख्यात वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती संतोष श्रीवास्तव के पुत्र हैं। प्रारम्भिक शिक्षा आगरा से सम्पन्न करने के बाद मुम्बई से अपनी शिक्षा सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में पूरी की। चित्रकला एवं गिटारवादन में विशेषज्ञता प्राप्त एवं प्रादेशिक स्तर पर नाटकों का मंचन भी करने वाले हेमन्त ने 15 वर्ष की उम्र से ही कविताएँ लिखना प्रारम्भ कर दिया था। हेमंत ने उर्दू, मराठी का ज्ञान रखने के साथ-साथ हिन्दी, अंग्रेजी में सिद्धहस्त रूप से कविता लेखन कार्य किया है। प्रतिभा के धनी हेमंत 05 अगस्त 2000 की शाम को एक दुर्घटना का शिकार होकर हम सब के बीच अपने परिपक्व विचार अपने कविता संग्रह ‘मेरे रहते’ के रूप में छोड़ गये हैं। उनकी कविताओं का यहां ‘युवा स्वर’ स्तम्भ में नियमित प्रकाशन कर ऐसे होनहार पुत्र, प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को इस रूप में विनम्र श्रद्धांजलि....

स्पंदन परिवार



------------------------------------------------------


अक्टूबर 10-फरवरी 11 == बुन्देलखण्ड विशेष ---- वर्ष-5 ---- अंक-3

युवा स्वर--हेमन्त

सिर्फ तुम्हारी हो रोशनी



मेरे आँसू मरुस्थल में


गिरते जाते हैं


और बालू सा सूख जाते हैं।


फिर भी उमड़ते तो रहते हैं।



मैं इस उमड़न को तुम्हारे लिये


रच देना चाहता हूँ


जिसमें हरे भरे, चाँद सितारे सज उठें।



मैं तुम्हारे लिए ऐसी झिलमिलाहट


रचना चाहता हूँ


जिसकी जगमग रोशनी


तुम्हारे अंधेरों को जगमगा दे


वे सब अंधेरे मेरे हों


और हरे भरे चाँद सितारों की खेती


हरी जगमग रोशनी


सब



सिर्फ तुम्हारी हो


सिर्फ तुम्हारी


------------------------------------------------------


श्रीमती संतोष श्रीवास्तव,


204 केदारनाथ सी0 एच0 एस0 लिमि0


सेक्टर 7, लेक गार्डन के पहले,


चारकोप बस डिपो के पास,


कांदीवली वेस्ट, मुम्बई - 400067

Read more...

नौनीं लगे बुन्देली -- पुस्तक समीक्षा

अक्टूबर 10-फरवरी 11 == बुन्देलखण्ड विशेष ---- वर्ष-5 ---- अंक-3

पुस्तक समीक्षा

नौंनी लगे बुन्देली (बुन्देली हायकु संग्रह)


कवि- राजीव रामदेव ‘राना लिधौरी’


प्रकाशन - प्र0 लेखक संघ, टीकमगढ़ म0प्र0


समीक्षक - एन0डी0 सोनी


प्रकाशन वर्ष - मार्च 2010


मूल्य 80 रु0 पेज 88



साहित्य में काव्य हमेशा से आकर्षण का केन्द्र रहा है। गद्य साहित्य जहाँ किसी बात का विस्तृत विवेचन करता है वहीं कविता संक्षेप में सारगर्भित बात को सौन्दर्यपूर्ण तरीके से प्रस्तुत करती है। काव्य-साहित्य के विकास में हिन्दी में भी अनेक प्रकार के छन्दों का प्रयोग हुआ है। वर्तमान समय में आदमी के व्यस्त जीवन में जहाँ समय का अभाव है वहीं क्लिष्ट और गूढ़ छन्दों को सुनने समझने की शक्ति का ह्रास हुआ है। इस समय आम आदमी सरल और आम बोलचाल की भाषा में छोटे छन्दों की कविता को अधिक पसंद करता है। यही कारण है कि रुबाइयों और क्षणिकाओं को सुनना और पढ़ना लोगों को ज्यादा भाता है। पाठकों की इसी प्रवृत्ति को समझते हुए श्री राजीव नामदेव ने लघुतम छन्द हाइकु में कविता करने का प्रयोग शुरू किया। इस जापानी छन्द में उन्होंने बुन्देली भाषा में पहला हाइकु संग्रह ‘नौनी लगे बुन्देली’ प्रस्तुत किया है।



हाइकु संग्रह ‘नौनी लगे बुन्देली’ में सौ हाइकु बुन्देली में लिखे गये हैं। जिसमें मानव जीवन के विभिन्न विषयों पर उन्होंने कलम चलाई है। संग्रह को पढ़ने से ऐसा नहीं लगता कि यह उनका पहला प्रयोग होगा। बुन्देली में ऐसा विशिष्ट संग्रह लिखकर उन्होंने जहाँ बुन्देली कवियों में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है वहीं लोगों को एक नई राह भी सुझाई है। मुझे लगता है कि संग्रह को पढ़कर अन्य कवि भी हाइकु लेखन में अग्रसर हो सकते हैं।



संग्रह की शुरूआत कवि ने वंदना खण्ड द्वारा ईश प्रार्थना से की है। शुद्ध बुन्देली ढंग से श्री गणेश जी को प्रणाम करता हुआ हाइकु है-



गनेश जू खौं/दण्डवत परनाम/हों पूरे काम।। यह बहुत सीधी और सरल अभिव्यक्ति है। इसी प्रकार चिंतन खण्ड में आज के समाज के लिए सबसे आवश्यक बात को कवि कितने सहज ढंग से कह देता है अवलोकन करें-



पुरा परोस/हिलमिल रइयौ/गम्म खइयौ।।



मानव जीवन में मधुरतम रस शृंगार पर कवि ने अपनी कलम का जादू बिखेरा है। प्रकृति के शृंगार की छटा देखें-



बसंत आऔ/मउआ गदराऔ/आम बौराऔ।।



इसी बसंत से प्रभावित प्रेमी अपने हृदय का हाल प्रकट करता है-



कछु बचो न/बे अखियाँ मिलाकें/सब लैं गईं।।



श्री राजीव जी ने जहाँ बुन्देलखण्ड के फलों फसलों और खेलों का सजीव चित्रण कर उनकी विशेषताओं का को उजागर किया है वहीं देश प्रेम और राजनीति की पोलों पर कलम चलाना नहीं भूले। नेताओं के चरित्र की विशेषताओं पर हाइकु दृष्टव्य हैं-



कोरो पाखण्ड/नेतन कौ चरित्र/गिरदौला सौ।।



तथा



बखत परै/गदबद हैं देत/आज के नेता।।



हाइकु संग्रह में नामदेव जी ने एक ‘अन्य’ खण्ड रखा है जिसमें जीवन के अनेक पहलुओं पर हाइकु लिखे हैं जिनकी झलकियाँ वास्तव में अपने आप में अनूठी हैं। गरीबी और अमीरी की दो विपरीत झलकियाँ देखें-



कैसे जी रये/चून तक नइयाँ/आँसू पी रय।।



एवं



जब मिलत/खाबे कौं परें-परें/काय खौं करें।।



प्रस्तुत पुस्तक में ऐसे बहुत से हाइकु हैं जिन्हें पढ़कर मन पसन्द हो जाता है और खड़ी बोली से भी नौंनी बुन्देली लगने लगती है। संग्रह पढ़कर ही इसका आनन्द उठाया जा सकता है। कविता के इतने छोटे छंद में बुन्देली कहावतों का सफल प्रयोग करके कवि ने अपने काव्य कौशल का अच्छा परिचय दिया है। कुछ ऐसे हाइकु हैं जिनमें यदि बुन्देली के शब्दों को परिवर्तित कर दिया जाता है तो उसकी सुन्दरता में वांछनीय वृद्धि हो जाती है। आशा है भविष्य में लेखन में कवि के मन में उद्वेलित भावनाओं का प्रस्फुटन निश्चय ही अधिक प्रभावपूर्ण होगा जिसकी क्षमता नामदेव जी में है। जैसे-जैसे उनकी बुन्देली शब्द सम्पदा में वृद्धि होगी, उनके हाइकु लेखन में उत्तरोत्तर निखार आयेगा।



------------------------------------------------------


महामंत्री,


श्री वीरेन्द्र केशव साहित्य परिषद, टीकमगढ़ (म0प्र0)

Read more...
चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

  © Free Blogger Templates Photoblog III by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP