Showing posts with label ग़ज़ल. Show all posts
Showing posts with label ग़ज़ल. Show all posts

ग़ज़ल-माधव अग्रवाल


जुलाई-अक्टूबर 10 ---------- वर्ष-5 अंक-2
--------------------------------------------------------
ग़ज़ल-माधव अग्रवाल


(1)
-------------------------------------

हर तस्वीर अधूरी सी लगती है,
तेरे बिन जिन्दगी अधूरी सी लगती है।
लूट गया सभी कुछ राह चलते हुए नेकिओं की,
हर चाल जिन्दगी की विसात पे शह सी लगती है।
हवाओं ने बुझा दिये वो जलते चिराग,
अंधेरों से कुछ साँठ-गाँठ सी लगती है।
मौसम बेवफ़ा आज कुछ इस तरह,
यादें भी झपकी लिए सी लगती है।
आँखें रोई हैं आज कुछ इस कदर,
लाल आखें भी नशीली सी लगती है।

==============================

(2)

अनाथ बच्चे की मानिन्द जिन्दगी रोती रही,
हर खुशी गम के साये में तड़पती रही।
कुछ चंद लम्हात ही उनसे मिल सके,
आँधियों की पतवार से किश्ती खेती रही।
कुछ मजबूरियाँ कुछ दुश्वारियाँ थीं,
जिन्दगी नियति की लिपि को बाँचती रही।
कुछ तो अर्थ था उन आँसुओं का,
थमी जिन्दगी खड़ी सोचती रही।
शिकारी ने नोंचे थे पंख इस कदर,
बंद पिंजरे में आत्मा फड़फड़ाती रही।

==================================
धरमपुर, बुलन्दशहर-202393

Read more...

ग़ज़ल -- जयसिंह अलवरी -- जिनपे था यकीं, गिनोगे तो


जुलाई-अक्टूबर 10 ---------- वर्ष-5 अंक-2
--------------------------------------------------------
ग़ज़ल-जयसिंह अलवरी




जिनपे था यकीं


मरहम के वास्ते, उठाया पर्दा तो
देख ज़ख़्म चारागर भी सहम उठे।
समझ सका ना कोई ग़म हमारा
हम तन्हा तन्हाई में बहुत घुटे।
था यकीं जिन्हें कहते थे अपने
मुश्किल में कर किनारा वे भी रूठे।
वक्त पे जाना हमने कि कैसे वे
रिश्ते-नाते कसमे-वादे निकले झूठे।
हो सकती ना कभी मरहम मयस्सर
दिल के आबले दिल में ही बने फूटे।
चार दिन के सफर में कर यकीं
पग-पग पे हम लूट के भी लुटे।
बदले-वफा के मिले सदमे इतने
कि दिल के जर्रे-जर्रे कराह उठे।

=======================


गिनोगे तो


बने इस स्वार्थ के साम्राज्य में,
लूट रहा है अक्सर जो भोला है।
सपना-सपना बनके रह गया,
जब से भ्रष्टता ने मुँह खोला है।
कभी अमन था खुशियों में खोते थे,
अब तो फिजा में भी जहर घोला है।
महँगीं बहुत पड़ी हैं उसे साँसें,
जिसने भी यहाँ सच बोला है।
चन्द सिक्कों की खनखनाहट में,
अब इन्साफ तक को तोला है।
गिनोगे तो थक जाओगे ‘जय’,
दागों में दगा हर उजला चोला है।

==================================
सम्पादक-साहित्य सरोवर
दिल्ली स्वीट, सिरूगुप्पा-583121
जिला बल्लारी (कर्नाटक)

Read more...

ग़ज़ल-डॉ0 नौशाब ‘सुहैल’ दतियावी


जुलाई-अक्टूबर 10 ---------- वर्ष-5 अंक-2
--------------------------------------------------------
ग़ज़ल-डॉ0 नौशाब ‘सुहैल’ दतियावी


(1)

मेरे होंठों पर प्यास रहने दे।
दिल में मिलने की आस रहने दे।।
क्या करोगे जानकर हाले-दिल।
मुझे तो अब उदास रहने दे।।
आना होगा तो लौटकर आयेगा।
उसके आने की आस रहने दे।।
हमें प्यार करना न आयेगा।
ये हुनर अपने पास रहने दे।।
बहुत पी चुका हूँ मैं साकी।
अब तो खाली गिलास रहने दे।।
‘सुहैल’ यह इल्मदां की महफिल है।
खुद को अदना शनास रहने दे।।

=========================

(2)

मैं तन्हा मेरा दिल तन्हा।
कौन है मेरे मुकाबिल तन्हा।।
लहरें भी हैं चुप-चुप सी।
सागर चुप और साहिल तन्हा।।
तू ही नहीं बज़्म में शामिल।
बिन तेरे यह महफिल तन्हा।।
देखने वाले सब देख रहे थे।
राह में था एक घायल तन्हा।।
खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
पास खड़ा था कातिल तन्हा।।
राहे-व़फा में चलना पड़ेगा।
‘सुहैल’ तुमको केवल तन्हा।।

==================================
61/13 तलैया मुहल्ला,
दतिया (म0प्र0)-475661

Read more...

ग़ज़ल-ख़याल खन्ना


जुलाई-अक्टूबर 10 ---------- वर्ष-5 अंक-2
--------------------------------------------------------
ग़ज़ल-ख़याल खन्ना


(1)

सुब्ह होते ही बिखर जायेंगे सपने सारे।
झूठ की नींव पे रक्खे हैं ये रिश्ते सारे।
सामना कर नहीं सकते कभी आईनों का,
मेरे अतरा़फ में बिखरे हैं वो चेहरे सारे।।
जुस्तजु, आरजू, इख़्लास, मुहब्बत, ईसार,
मैं अकेला हूँ, मसाइल मेरे इतने सारे।
चीख़ते-चीख़ते आवाज़ मेरी बैठ गई,
क्यूँ मेरे हिस्से में आये हैं ये बहरे सारे।।
तुम में कुछ बात अगर है तो मेरे सामने आओ,
फूँक डालो ये सभी बीच के परदे सारे।
अज़्म था जिनमें अंधेरों को मिटाने का ’ख्याल’,
मुझमें दम तोड़ रहे हैं उजाले सारे।

============================

(2)

समझदारी अगर अपनी जगह है।
दिवानों की डगर अपनी जगह है।
दवा तासीर रखती है य़कीनन,
दुआओं का असर अपनी जगह है।
ये माना खू़ब है जश्ने-चरागां,
मगर लुत्फे-सहर अपनी जगह है।
न देखों आबला पाई को मेरी
मेरा अज़्मे-स़फर अपनी जगह है।
महल की भव्यता पर व्यंग्य करता,
मेरा जर्जर-सा घर अपनी जगह है।
‘ख़याल’ इन रुख बदलते का़फ़िलों में,
हमारी रहगुज़र अपनी जगह है।

==================================
1090 जनकपुरी
बरेली उ0प्र0 243122

Read more...

ग़ज़ल -- रसूल अहमद साग़र


जुलाई-अक्टूबर 10 ---------- वर्ष-5 अंक-2
--------------------------------------------------------
ग़ज़ल-रसूल अहमद साग़र


(1)

सत्य पथ से जब कभी विचलित हुआ है आदमी,
बस तभी संसार में आहत हुआ है आदमी।
अब शराफ़त के इसे भाते नहीं कोई उसूल,
क्योंकि बदमाशी में पारंगत हुआ है आदमी।
अपने भीतर हर कोई इक जंग ढोता सा लगे,
चलता-फिरता अब महाभारत हुआ है आदमी।
एक दूजे का परस्पर खून पीने में लगे,
खून क्या तेरे लिए शरबत हुआ है आदमी।
जिन्दगी पूरी की पूरी है अभी भी रंकवत,
कौन कहता है कि राजावत हुआ है आदमी।
मिल गया है देखने को उसको ‘सागर’ रामराज्य,
आदमी जब-जब भी शत प्रतिशत हुआ है आदमी।

==================================

(2)

नफ़रतों की आग में यूँ बस्तियाँ रख दी गईं,
घास पर जलती हुई ज्यों तीलियाँ रख दी गईं।
मन्दिरों से मस्जिदों तक का सफ़र कुछ भी न था,
बस हमारे ही दिलों में दूरियाँ रख दी गईं।
हिन्दू-मुस्लिम ने कभी जब एकता का मन किया,
धर्म की दोनों तरफ, बारीकियाँ रख दी गईं।
हक़ में लीडर के हमेशा हर बजट आता रहा,
मु़फलिसों के रूबरू मजबूरियाँ रख दी गईं।
मैंने छेड़ी जंग जब भी माफियाओं के खिलाफ
मेरे सीने पर तभी कुछ बरछियाँ रख दी गईं।
लिख रहा था वो सियासत की हक़ीक़त इसलिए
काटकर उसकी सरासर उँगलियाँ रख दी गईं।
हो गये ‘सागर’ उजाले रौशनी वालों के नाम,
मेरे हिस्से में सभी तारीकियाँ रख दी गईं।

==================================
बकाई मंजिल,
रामपुरा (जालौन)-285127 उ0प्र0

Read more...

गजल-ओम रायजादा


जुलाई-अक्टूबर 10 ---------- वर्ष-5 अंक-2
--------------------------------------------------------
गजल-ओम रायजादा


(1)
-------------------
अपने ये ढंग हो गये।
सपने बदरंग हो गये।।
भीड़ के इस जंगल के बीच।
रस्ते सब तंग हो गये।।
सुविधाओं ने बेचा तन।
सुनकर हम दंग हो गये।।
खण्डहर में ठहरे थे लोग।
सब ही अपंग हो गये।।
मरघट तक पहुँचाने लोग।
मुरदे के संग हो गये।।
बेसुरे जो बजते थे साज।
सब जलतरंग हो गये।।
जीवन के ये काले दिन।
अंधी सुरंग हो गये।।
कल तक अपाहिज थे जो।
आज वे तुरंग हो गये।।
कैसे आकाश में उड़ें।
परकटे विहंग हो गये।।
‘ओम’ अब तो जीवन के दिन।
इक कटी पतंग हो गये।।

==================================

(2)
---------------------------------

अब तक इतने छले गये हो गए हैं।
सपने शीशमहल हो गये हैं।।
घर से बाहर कैसे निकलें।
पर्वत तक दल-दल हो गये हैं।।
घाव नए अब कहाँ सहेजें।
पोर-पोर घायल हो गए हैं।।
घूम रहे निर्द्वन्द्व भेड़िये।
शहर-शहर जंगल हो गए हैं।।
विषधर आस-पास फैले हैं।
हम शायद सन्दल हो गये हैं।।
बरखा ने क्या जुल्म ढहाये।
निर्मोही बादल हो गए हैं।।
इतने दर्द दिए मित्रों ने।
‘ओम’ के शब्द गजल हो गए हैं।।

==================================
शक्तिनगर, सावरकर वार्ड,
कटनी (म0प्र0) 483501

Read more...

ग़ज़ल -- अनिल वर्मा


जुलाई-अक्टूबर 10 ---------- वर्ष-5 अंक-2
--------------------------------------------------------
ग़ज़ल-अनिल वर्मा


(1)
----------------------

दर्द जितना पाया है दोस्तों के वारों से
उतनी जिन्दगी सँवार ली गैर के सहारों से।
फेंकते हैं पत्थर जो गैर के मकानों पर,
खुद बना रहे वो अपने घर काँच की दीवारों से।
रोशनी की खातिर क्यों लोग जलाते हैं बस्तियाँ
हम तो पा रहे हैं उजाला चाँद औ सितारों से।
मंजिले दिखा रहे वही रास्तों से जो भटक गये
कैसे मकां पायेगे पूछिये कहारों से।
हर खुशी समर्पित की दोस्ती निभाने में
ग़म के सिवा और क्या मिला हमको अपने यारों से।

===================================

(2)
----------------------------

तेरी जब भी कसम से हमको याद आती है
सारे सुख चैन के खोने की याद आती है।
वो किनारे नदी के रेत के घरौंदों से
कल्पना लोक में खोने की याद आती है।
सिला तराश के पाया था जिसकी मूरत को,
उसकी मासूम सी सूरत की याद आती है।
चाँदनी रात में दीवानों के अक्सर मिलने
रूठने और मनाने की याद आती है।
किये थे वादे जिसने साथ जीने मरने के
उसी बेदर्द बेवफा की याद आती है।

==================================
ग्राम कुतुबुद्दीन गढ़ेवा,
पो0 टेढ़ा,
जनपद उन्नाव

Read more...

ग़ज़ल-डॉ0 हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता ‘अग्रहरि’


जुलाई-अक्टूबर 10 ---------- वर्ष-5 अंक-2
--------------------------------------------------------
ग़ज़ल-डॉ0 हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता ‘अग्रहरि’


याद तुम्हारी ले आती है;
रात न जाने क्यों आती है।
शीतलता भी अब तन-मन में;
ना जाने क्यों झुलसाती है।
शाम ढले परछाई हमसे;
चुपके-चुपके बतियाती है।
झील लगे जंगल में जैसे;
पायलिया-सी खनकाती है।
तपते मन पर आँख की बदली;
शीतल आँसू बरसाती है।
कोयल चुप ही रहती है या;
गीत खुशी के ही गाती है।
बीच भँवर में हिम्मत हमको;
जीवन जीना सिखलाती है।
चाक किया जाना है सीना;
धरती फिर भी मुसकाती है।
पी सकता है विष ये ‘अग्रहरि’ ही;
फौलादी उसकी छाती है।

==================================
अग्रहरि भवन
पो0 भेलाही, बाया-खसौल
जिला पूर्वचम्पारण-845305

Read more...

ग़ज़ल -- हितेश कुमार शर्मा -- वन्दे मातरम्, गद्दारे वतन


जुलाई-अक्टूबर 10 ---------- वर्ष-5 अंक-2
--------------------------------------------------------
ग़ज़ल-हितेश कुमार शर्मा



वन्दे मातरम्


किसने लिखा है भाल पर भारत के वन्दे मातरम्,
यह कौन उषाकाल में गाता है वन्दे मातरम्।
हम हैं अभी पहने हुए अंग्रेजियत की बेड़ियाँ,
बस व्यंग्य सा लगता है हमको मित्र वन्दे मातरम्।
हो दासता से मुक्त अपनी भारती माँ भारती,
होगा तभी तो सत्य शाश्वत घोष वन्दे मातरम्।
इस देश में अब देशहित की बात होती है नहीं,
बस चल रहा भारत भरोसे राम वन्दे मातरम्।
है धार्मिक उन्माद की ऐसी पराकाष्ठा यहाँ,
कुछ लोग कहने को नहीं तैयार वन्दे मातरम्।
न्यायालयों, कार्यालयों में हैं सहस्त्रों रिक्तियाँ,
भरता नहीं कोई उन्हें निस्वार्थ वन्दे मातरम्।
आत्मा हमारी मर गई, परमात्मा भी खो गया,
हावी है सुविधा शुल्क सिद्धि स्वार्थ वन्दे मातरम्।
हिन्दी है हिन्दुस्तान में परित्यक्त पत्नी की तरह,
अंग्रेजियत है प्रेमिका सत्ता की वन्दे मातरम।
जो देश हम पर कर रहा आतंकियाँ हमले हितेश,
हम साथ उसके खेलते क्रिकेट वन्दे मातरम्।

==================================


गद्दारे वतन


बन्द करवाया है झगड़ा-दंगा जिसने आज भी।
और कल इसका किया था उसने ही आगाज़ भी।
यह उड़ाते हैं कबूतर भी, अमन के वास्ते-
और उन पर छोड़ देते हैं, शिकारी बाज़ भी।
किस कदर यह दोगले हैं, सिर्फ कुर्सी के लिए,
दुश्मनों से देश के, हो जाये हैं हमसाज भी।
यह वही जयचन्द हैं, जब-जब जहाँ पैदा हुए,
दावतें गोरी को दीं, मरवाये पृथ्वीराज भी।
यह भले ही कुछ की-नज़रों में हों गद्दारे वतन,
पर इन्हें हासिल रहे हैं, तख्त, कुर्सी, ताज़ भी।
इनको सब पहचानते हैं, जो हैं सत्ता के दलाल,
यह उन्हीं के और वह आते हैं इनके काज़ भी।
कौम को आपस में लड़वाना भी इनका शौक है,
यह लगाते ज़ख़्म करवाते यही ईलाज भी।
किस कदर मशकूक हैं, सरगोशियाँ इनकी हितेश
बेचते हैं खुदपरस्ती को, वतन के राज भी।

==================================
गणपति भवन,
सिविल लाइन्स, बिजनौर-246701 (उ0प्र0)

Read more...

कविता-ग़ज़ल -- देवी नागरानी


जुलाई-अक्टूबर 10 ---------- वर्ष-5 अंक-2
--------------------------------------------------------
कविता-देवी नागरानी


ये है पहचान, एक औरत की
माँ, बहन, बीवी, बेटी या देवी
अपने आँचल की छाँव में सबको
दे रही है पनाह औरत ही
दरिया अश्कों का पार करती वो
ज़िन्दगी के भँवर में जो रहती
दुनिया वाले बदल गये लेकिन
एक मैं ही हूँ जो नहीं बदली
जितनी ऊँची इमारतें हैं ये
मैं तो लगती हूँ उतनी ही छोटी
बेनकाबों की भीड़ में ‘देवी’
खुद को पर्दानशीं नहीं करती

==================================


ग़ज़ल


खुदा तू है कहाँ ये ज़िक्र ही सबकी जुबां पर था
जमीं पर तू कहाँ मिलता हमें तू आसमां पर था
वफ़ा मेरी नज़रअंदाज़ कर दी उन दिवानों ने
मेरी ही नेकियों का ज़िक्र कल जिनकी जुबाँ पर था
भरोसा दोस्त से बढ़कर किया था मैंने दुश्मन पर
मेरा ईमान हर लम्हा मक़ामे -इम्तहां पर था
बड़ा ज़ालिम लुटेरा था वो जिसने नोच ली इस्मत
मगर इलजाम बदकारी का आखि़र बेजुबाँ पर था
ये आँसू, दर्दो-ग़म, आहें सभी हैं मस्अले दिल के
मुहब्बत का ज़माना बोझ इक क़लबे-जवाँ पर था
गुज़ारी ज़िन्दगी बेहोश होकर मैंने दुनियाँ में
मेरा विश्वास सदियों से न जाने किस गुमाँ पर था
बहुत से आशियाने थे गुलिस्तां में, मगर ‘देवी’
सितम बर्क़े-तपां का सिर्फ मेरे आशियाँ पर था।

==================================
9 डी कॉर्नर व्यू सोसायटी,
15/33 रोड, बान्द्रा (वेस्ट), मुम्बई-400080

Read more...

ग़ज़ल

ग़ज़ल ======= मार्च -जून 06

-----------------------------------------------------------

अमृताधीर

-----------------------------------------------------------
(1)


हम थे नादान बहुत और तुम भी लापरवा।
शाख वो जिसपे नशेमन था लोग तोड़ गये।।
जिनकी आँखों में तलाशा था सहारा हमने।
पहले ही मोड़ पे वो हाथ मेरा छोड़ गये।।
ऐसे कातिल को भला कौन सजा दे यारो।
एक मुस्कान से जो दिल हमारा तोड़ गये।।
दिल है ग़मगीन मेरा लब पे तबस्सुम है मगर।
दर्द कुछ इतना बढ़ा अश्क साथ छोड़ गये।।



(2)


बीमारे मोहब्बत को इलजाम न दीजिए।
तूफान का साहिल से अंदाज न लीजिए।
बोतल का, मय का, आँखों का सुरुर जानिए।
पीने से पहले शेख जी तौबा न कीजिए।।
दिल और दिमाग, रूह का सुकूं जो चाहिए।
तो मेरा मशविरा है मोहब्बत न कीजिए।।
इक दौर था, इक उम्र थी और इक जुनून।
गुजरे हुये लमहों को आवाज न दीजिए।।
-------------------------------------------------------

शोध छात्रा (हिन्दी) विनोबाभावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, बिहार

Read more...
चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

  © Free Blogger Templates Photoblog III by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP